Claude AI कंपनी नुकसान : दुनिया भर की कंपनियां आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपने बिजनेस को अगले लेवल पर ले जाने का सबसे बड़ा हथियार मान रही हैं। लेकिन AI का इस्तेमाल करते समय सावधानी न बरतने की वजह से एक बड़ी कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक बड़ी एंटरप्राइज कंपनी ने Anthropic के Claude AI पर सिर्फ एक महीने में 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4 लाख करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
यह घटना अब टेक इंडस्ट्री के सबसे बड़े IT गवर्नेंस फेलियर के उदाहरणों में शामिल हो गई है।

क्या हुआ था असल में?
कंपनी के मैनेजमेंट ने अपने हजारों कर्मचारियों को Claude AI का ओपन एक्सेस दे दिया। इसमें ना तो कोई डेली/मंथली लिमिट तय की गई, ना ही रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया और ना ही कोई अलर्ट मैकेनिज्म बनाया गया।
नतीजा? कर्मचारी बिना किसी रोक-टोक के AI का भारी इस्तेमाल करने लगे।
- AI कोडिंग एजेंट्स
- ऑटोमेटेड वर्कफ्लो
- लंबे-लंबे टेक्स्ट प्रोसेसिंग
- कॉम्प्लेक्स कंप्यूटिंग टास्क
इन सब कामों में टोकन बहुत तेजी से खर्च होते हैं। Claude AI जैसे बड़े मॉडल्स में हर छोटा-बड़ा काम पैसे का होता है। जब हजारों लोग लगातार इसका इस्तेमाल करने लगे तो बिल आसमान छूने लगा।
Tokenmaxxing का नया ट्रेंड
टेक वर्ल्ड में अब एक नया शब्द चल रहा है – “Tokenmaxxing”। कर्मचारी अपनी परफॉर्मेंस दिखाने के लिए जरूरत से ज्यादा AI टोकन खर्च करने लगे। Amazon में तो कंपनी ने Kirorank नाम का इंटरनल AI लीडरबोर्ड बनाया था, जहां कर्मचारियों की AI एक्टिविटी को रैंक किया जाता था। कई कर्मचारियों ने सिर्फ रैंकिंग बढ़ाने के लिए फालतू के AI टास्क चलाए, जिससे लागत बहुत बढ़ गई।
Claude AI कंपनी नुकसान अन्य बड़ी कंपनियों की स्थिति
यह समस्या सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है:
- Microsoft ने कई कर्मचारियों के Claude Code लाइसेंस रद्द कर दिए क्योंकि प्रति इंजीनियर महीने का खर्च 500 से 2000 डॉलर तक पहुंच गया था।
- Uber के COO ने खुलासा किया कि अप्रैल 2026 तक कंपनी का पूरा सालाना AI बजट खत्म हो चुका था।
- Amazon को अपना AI रैंकिंग सिस्टम बंद करना पड़ा।
AI बिल vs नौकरियां!
- AI एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि कई कंपनियां AI के बिल चुकाने के लिए कर्मचारियों
- की नौकरियां काट रही हैं। Limestone Digital के फाउंडर मार्क अजेनस्टैड का कहना है
- “AI ने सिर्फ काम नहीं छीना, बल्कि AI का बिल कई लोगों की नौकरी खा गया।”
पूर्व Microsoft AI एक्जीक्यूटिव सोफिया वेलास्टेगुई कहती हैं कि कर्मचारी अक्सर साधारण कामों (जैसे मौसम देखना) के लिए भी महंगे एंटरप्राइज AI मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि AI का इस्तेमाल उन कामों में करना चाहिए जहां सीधे रेवेन्यू बढ़े।
कंपनियों को क्या सबक मिलना चाहिए?
- AI Usage Policy बनाना जरूरी है।
- Budget Caps और Usage Limits लगाएं।
- Real-time Monitoring और अलर्ट सिस्टम लागू करें।
- कर्मचारियों को AI के Responsible Usage की ट्रेनिंग दें।
- ROI (Return on Investment) को ट्रैक करें।
AI भविष्य है, लेकिन बिना प्लानिंग के इस्तेमाल किया गया AI कंपनी को दिवालिया भी कर सकता है। यह घटना सभी बिजनेस लीडर्स और IT हेड्स के लिए एक बड़ी चेतावनी है। Claude AI पर 500 मिलियन डॉलर का बिल सिर्फ एक कंपनी की गलती नहीं, बल्कि पूरे AI इंडस्ट्री के लिए सबक है।