मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

असम विधानसभा चुनाव 2026 भाजपा की इन 40 सीटों पर क्यों है पूरा भरोसा? ऊपरी असम पलट सकता है गेम!

On: April 1, 2026 7:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---

असम विधानसभा चुनाव 2026 : असम की राजनीति में इन दिनों जोरदार सरगर्मी है। भाजपा असम विधानसभा चुनाव 2026 में तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी कुल 126 सीटों में से खासतौर पर ऊपरी असम की 40 सीटों पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रही है। इन सीटों को भाजपा गेम चेंजर मान रही है क्योंकि यहां असमिया पहचान, घुसपैठ विरोध और मूल निवासियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे जोरदार तरीके से काम कर सकते हैं।

भाजपा के अनुसार, ये 40 सीटें असम के ऊपरी इलाकों (Upper Assam) में आती हैं। इनमें मुख्य जिलों में शिवसागर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, धेमाजी, गोलाघाट, लखीमपुर, तिनसुकिया और बिस्वनाथ शामिल हैं। यहां असम के मूल लोगों की आबादी ज्यादा है और बांग्लादेशी घुसपैठ तथा बाहरी बसावट की चिंता लंबे समय से बनी हुई है।

असम विधानसभा चुनाव 2026 में वोटिंग प्रक्रिया और मतदाता जागरूकता को दर्शाता चित्र
असम विधानसभा चुनाव 2026 में मतदान और चुनाव प्रक्रिया की झलक

असम विधानसभा चुनाव 2026 2021 चुनाव में क्या था परिणाम?

2021 के विधानसभा चुनाव में इन 40 सीटों में कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिली थीं। भाजपा और उसके सहयोगियों ने यहां मजबूत प्रदर्शन किया था। इसी सफलता से पार्टी को इस बार भी भरोसा है कि पहचान की राजनीति इन इलाकों में फिर काम आएगी।

भाजपा की रणनीति: घुसपैठ विरोध और जमीन मुक्ति

  • हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने ऊपरी असम में बड़े पैमाने पर अभियान चलाए।
  • सरकार का दावा है कि 1.5 लाख बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई।
  • साथ ही 50 हजार लोगों को बाहर किया गया, जिनके नाम वोटर लिस्ट में थे।
  • इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी घुसपैठिये बताए जा रहे हैं।
  • भाजपा का कहना है कि रिजर्व फॉरेस्ट, ट्राइबल बेल्ट और सरकारी जमीन को साफ
  • करने का यह अभियान मूल असमियों को राहत दे रहा है। पार्टी ने वादा किया है
  • कि चुनाव के बाद और 5 लाख बीघा से ज्यादा जमीन मुक्त कराई जाएगी।

संगठनात्मक बदलाव और एंटी-इनकंबेंसी से निपटना

भाजपा ने इन 40 सीटों में से 19 विधायकों को टिकट नहीं दिया। नए चेहरे उतारकर पार्टी एंटी-इनकंबेंसी को काउंटर करने की कोशिश कर रही है। वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर सुधार किया गया है, जिससे अवैध वोटरों को बाहर करने में मदद मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चाय बागान तक पहुंचकर मजदूरों से संवाद किया।

विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पैठ बनाने के लिए रैलियां और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

भाजपा का घोषणा-पत्र: असमिया पहचान पर फोकस

  • भाजपा के संकल्प पत्र में असमिया पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है।
  • यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने का इरादा साफ जताया गया है।
  • पार्टी का फोकस महिलाओं, युवाओं और चाय बागान मजदूरों पर भी है।
  • महिलाओं को लखपति बनाने और चाय मजदूरों के लिए 500 रुपये दैनिक मजदूरी जैसे वादे किए गए हैं।

विपक्ष की तैयारी

कांग्रेस ने इस बार CPM, CPI, भाकपा-माले, असम जातीय परिषद और रायजोर दल के साथ गठबंधन किया है। विपक्ष का मानना है कि स्थानीय दलों को साथ लेकर हर वर्ग को साधा जा सकता है। गौरव गोगोई, अखिल गोगोई और लुरिनज्योति गोगोई जैसे नेताओं के नाम पर ऊपरी असम में असर बनाने की कोशिश हो रही है।

असम चुनाव 2026: कब होगा मतदान?

  • असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा।
  • वोटों की गिनती 4 मई को होगी। भाजपा गठबंधन (NDA) में भाजपा 89 सीटों
  • पर, AGP 26 और BPF 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

राजनीतिक विश्लेषण

  • भाजपा की ताकत: घुसपैठ विरोधी अभियान, विकास कार्य और हिमंत बिस्वा सरमा की आक्रामक छवि।
  • चुनौती: एंटी-इनकंबेंसी और विपक्ष का गठबंधन।
  • महत्व: ऊपरी असम की ये 40 सीटें अगर भाजपा के कब्जे में रहीं
  • तो तीसरी बार सरकार बनाना आसान हो जाएगा।

ये सीटें असम की सत्ता की दिशा तय कर सकती हैं। भाजपा यहां पहचान की राजनीति और विकास के मुद्दे को मिलाकर मजबूत लड़ाई लड़ रही है। वहीं विपक्ष स्थानीय मुद्दों और गठबंधन की ताकत पर भरोसा कर रहा है।

असम विधानसभा चुनाव 2026 न सिर्फ सत्ता की लड़ाई है, बल्कि असमिया अस्मिता और भविष्य को लेकर भी है। अब देखना होगा कि 9 अप्रैल को जनता का फैसला किसके पक्ष में जाता है।

Read More : New Hot Web Series 2026 इस साल की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ जो आपको मिस नहीं करनी चाहिए!

Read More : मुसलमानों की जमीन पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान हुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर तीखा हमला – मुसलमानों की जमीन पर दुर्गा मंदिर?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटना हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट जज को क्रिमिनल केस सुनवाई से रोका, विशेष ट्रेनिंग का आदेश – पूरी डिटेल

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने का क्या है प्लान? कब कम होंगे तेल के दाम? ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन में पूरी डिटेल

दिल्ली का मनहूस बंगला दशकों से खाली पड़ा CM आवास अब ढहाया जाएगा, नई इमारत बनेगी!

निशिकांत दुबे का बड़ा दावा बीजू पटनायक थे नेहरू और CIA के बीच लिंक? BJD सांसद ने दिया इस्तीफा, मचा राजनीतिक बवाल!

बालेन शाह के PM बनते ही नेपाल में बड़ा ऐक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, क्या बदलेगी राजनीति?

विधानसभा चुनाव 2026 ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, इन 100 सीटों पर BJP की नजर; अमित शाह 28 मार्च को जारी करेंगे चार्जशीट

Leave a Comment