मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष डीके शिवकुमार vs सिद्धारमैया अब 27 विधायक ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं!

On: February 17, 2026 4:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता : कर्नाटक की राजनीति इन दिनों गरमागरम है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच चल रही सत्ता की खींचतान अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। जहां एक तरफ डीके शिवकुमार खेमा विधायकों की मीटिंग बुलाकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में था, वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चालाकी भरा दांव चलते हुए 27 कांग्रेस विधायकों को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर ले जा रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पार्टी के अंदर कलह चरम पर है और सीएम पद को लेकर विवाद तेज हो गया है।

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष की जड़ें

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत हासिल की थी। तब से ही खेमेबाजी शुरू हो गई। डीके शिवकुमार के समर्थक दावा करते रहे हैं कि सत्ता साझेदारी के समझौते के तहत ढाई साल बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन सिद्धारमैया खेमा इस दावे को सिरे से खारिज करता रहा है। इस बीच पार्टी हाईकमान से लेकर स्थानीय स्तर तक चर्चा चल रही है कि कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री।

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष की बैठक का दृश्य
कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन को लेकर नेताओं की अहम बैठक

हाल ही में डीके शिवकुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य आलाकमान से मुलाकात की। उनके समर्थकों ने दावा किया कि 136 विधायक उनके साथ हैं, जबकि कुछ अन्य विधायकों ने 80-90 विधायकों के समर्थन का हवाला दिया। दूसरी ओर, सिद्धारमैया के बेटे और विधान परिषद सदस्य यथेंद्र सिद्धारमैया ने कहा कि उनके पिता पूरा 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

27 विधायकों का ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरा: राजनीतिक चाल या स्टडी टूर?

  • लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस के 27 विधायकों को विदेशी दौरा पर ले जा रहे हैं।
  • यह दौरा 16 फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चल सकता है। आधिकारिक तौर पर इसे
  • पशुपालन और डेयरी प्रबंधन की स्टडी टूर बताया जा रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दूध
  • उत्पादन में अग्रणी देश हैं। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे सिद्धारमैया खेमे की चाल माना जा रहा है।
  • सूत्रों का कहना है कि यह दौरा डीके शिवकुमार द्वारा बुलाई जा रही मीटिंग को काउंटर करने के लिए है।
  • शिवकुमार खेमा विधायकों को रिसॉर्ट में ठहराकर शक्ति प्रदर्शन की योजना बना रहा था
  • लेकिन सिद्धारमैया के समर्थक विधायकों को विदेश भेजकर उसकी योजना पर पानी फेर दिया गया है।
  • शुरुआत में 35 विधायकों की बात थी, लेकिन बाद में संख्या घटकर 20-27 के आसपास रह गई।
  • ज्यादातर विधायक सिद्धारमैया के वफादार बताए जा रहे हैं, जबकि शिवकुमार समर्थकों
  • ने इस दौरे में शामिल होने से इनकार कर दिया।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह दौरा विधायकों की अपनी जेब से हो रहा है, सरकार का कोई खर्च नहीं है। लेकिन विपक्ष और आम जनता इसे टैक्सपेयर्स के पैसे की बर्बादी बता रही है। कांग्रेस हाईकमान ने भी इस पर नजर रखी हुई है और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विधायकों से यात्रा टालने को कहा था, लेकिन कुछ ने अनसुना कर दिया।

क्या कहते हैं दोनों खेमे?

डीके शिवकुमार ने हाल ही में कहा है कि नेतृत्व पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है और हाईकमान के फैसले का पालन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक बयान देने से भी मना किया है। वहीं सिद्धारमैया मीडिया से कहते हैं, “कुछ और पूछिए” – यानी सीएम बदलाव के सवाल से बचते नजर आते हैं। दोनों ही हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

कर्नाटक कांग्रेस का भविष्य

  • यह दौरा सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि कर्नाटक कांग्रेस में चल रहे सिद्धारमैया vs डीके शिवकुमार
  • के पावर स्ट्रगल का नया अध्याय है। बजट सेशन से पहले यह हलचल पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है।
  • अगर हाईकमान हस्तक्षेप नहीं करता, तो आंतरिक कलह और बढ़ सकती है।
  • फिलहाल राजनीतिक हलचल जारी है और सभी की निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं।

Read More : ट्रेडिशनल बनारसी साड़ी 2026 शादी के सीजन में बनारसी साड़ियां आकर्षक डिस्काउंट पर खरीदें, Amazon पर 50 80% तक छूट!

Read More : ओडिया सेलेब मौत ओडिया संगीत की आइकॉनिक आवाज गीता पटनायक का 73 वर्ष की उम्र में निधन ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के दौरान चली गईं दुनिया से!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रेल यात्रा चेतावनी रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी! बिना टिकट ट्रेन में सफर करना दंडनीय अपराध – 6 महीने तक की जेल या भारी जुर्माना!

रान युद्ध की अमेरिका को भारी कीमत पहले 100 घंटों में 31,000 करोड़ रुपये का खर्च, थिंक टैंक CSIS की रिपोर्ट

बंगाल चुनाव 7 चरण होली के बाद शुरू होगा चुनावी महासमर तमिलनाडु-असम से शुरुआत, पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में वोटिंग!

ईरान पर हमला और खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी क्यों है फायदेमंद? रणनीतिक कारण समझिए!

तमिलनाडु राजनीति में बड़ा उलटफेर सीएम एमके स्टालिन ने पूर्व सीएम ओपीएस को डीएमके में क्यों शामिल किया स्पीकर पद का ऑफर और इनसाइड स्टोरी!

दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ? भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अमित शाह और रेखा गुप्ता को लिखा पत्र – पूरी कहानी

Leave a Comment