धूमकेतु 3I/ATLAS : ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। यह अंतरतारकीय धूमकेतु (interstellar comet) हमारी सौर मंडल में बाहर से आया तीसरा ज्ञात ऑब्जेक्ट है। हालिया अध्ययनों से पता चला है कि इसकी उम्र 8 से 14 अरब साल के बीच हो सकती है, जो हमारे सूरज की उम्र (4.6 अरब साल) से कहीं ज्यादा है। यह ब्रह्मांड की शुरुआती अवस्था का अवशेष हो सकता है!
धूमकेतु 3I/ATLAS क्या है?
#धूमकेतु 3I/ATLAS (जिसे C/2025 N1 ATLAS भी कहा जाता है) को जुलाई 2025 में ATLAS सर्वे टेलीस्कोप ने खोजा था। यह हमारी सौर मंडल का हिस्सा नहीं है, बल्कि अंतरतारकीय स्पेस से आया है। पहले दो अंतरतारकीय ऑब्जेक्ट थे 1I/’Oumuamua (2017) और 2I/Borisov (2019)। 3I/ATLAS तीसरा है और सबसे तेज गति वाला (58 km/s)।
इसकी कक्षा हाइपरबोलिक है, यानी यह सूरज के गुरुत्वाकर्षण से बंधा नहीं है। यह सौर मंडल से गुजरकर वापस अंतरतारकीय स्पेस में चला जाएगा। दिसंबर 19, 2025 को यह पृथ्वी के सबसे करीब आया था।

क्यों कहा जा रहा है 14 अरब साल पुराना?
न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी की एसोसिएट प्रोफेसर मिशेल बैनिस्टर और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्रिस लिंटॉट की टीम ने इसकी गति और ट्रैजेक्टरी के आधार पर अनुमान लगाया है। अध्ययन के अनुसार, यह मिल्की वे गैलेक्सी के थिक डिस्क से आया है, जहां पुराने तारे हैं जिनमें भारी तत्व कम हैं।
- 68% कॉन्फिडेंस के साथ इसकी उम्र 7.6 से 14 अरब साल बताई गई है।
- ब्रह्मांड की उम्र करीब 13.8 अरब साल है, तो यह शुरुआती ब्रह्मांड से हो सकता है।
- जब हमारा सूरज धूल के बादल मात्र था, तब यह धूमकेतु पहले से मौजूद था!
धूमकेतु 3I/ATLAS की खासियतें
- असामान्य रसायन: JWST (जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप) से पता चला कि इसमें कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) बहुत ज्यादा है, पानी कम। निकल और आयरन की उत्सर्जन भी अनोखी।
- एंटी-टेल और जेट्स: सूरज की ओर मुंह करने वाली एंटी-टेल में वॉबलिंग जेट्स देखे गए, जो हर 7 घंटे 45 मिनट में शिफ्ट होते हैं। रोटेशन पीरियड 15.5 घंटे।
- कोमा का विकास: शुरुआत में फैन-शेप्ड डस्ट क्लाउड, फिर लंबी टेल बनी।
- टेइडे ऑब्जर्वेटरी और VLT से 37 रातों तक ऑब्जर्वेशन किया गया।
यह हमारी सौर मंडल के धूमकेतुओं से बिल्कुल अलग है, जो ठंडे वातावरण में बना था।
क्या यह एलियन है?
- कुछ वैज्ञानिक जैसे हार्वर्ड के एवि लोएब ने एलियन स्पेसक्राफ्ट की थ्योरी दी
- लेकिन ज्यादातर वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक मानते हैं। रेडियो सिग्नल स्कैन में कुछ नहीं मिला।
- यह दशक का सबसे बड़ा एस्ट्रोनॉमिकल इवेंट है!
- धूमकेतु 3I/ATLAS ब्रह्मांड के रहस्यों को खोल रहा है। यह हमें दूसरे स्टार सिस्टम की जानकारी देता है।
- भविष्य में JWST और अन्य टेलीस्कोप से और अध्ययन होंगे।